{"_id":"69ba92473323b404c90c69f9","slug":"disaster-relief-kits-reached-the-panchayats-of-dharampur-block-mandi-news-c-90-1-mnd1001-189545-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर ब्लॉक की पंचायतों के लिए आपदा राहत किट पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर ब्लॉक की पंचायतों के लिए आपदा राहत किट पहुंचीं
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों के बाद किया जाएगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर ब्लॉक में आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक की सभी पंचायतों के लिए आपदा राहत किट ब्लॉक मुख्यालय पहुंच चुकी हैं, लेकिन इनका वितरण आगामी चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकार पंचायत स्तर पर राहत सामग्री उपलब्ध करवा रही है। इन किटों में प्राथमिक उपचार सामग्री, टॉर्च, रस्सियां, कंबल और अन्य जरूरी सामान शामिल है।
वर्तमान में आचार संहिता लागू होने के कारण किटों का वितरण नहीं किया जा सकता। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर सभी पंचायतों को ये किटें सौंप दी जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। बालम राम ने बताया कि आपदा के समय शुरुआती राहत सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए पंचायत स्तर पर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जा रही है, ताकि वे आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, भारी बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर किटों की उपलब्धता राहत कार्यों को तेज और प्रभावी बनाएंगी।
Trending Videos