{"_id":"6a328274712758eb900f845b","slug":"discussion-on-the-11-point-demands-of-bbmb-employees-mandi-news-c-90-1-mnd1024-201044-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीबीएमबी कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीबीएमबी कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई मांगों पर अधिकारियों ने सहमति का दिया आश्वासन
सलापड़ में अधीक्षण अभियंता के साथ हुई यूनियन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के सलापड़ में बुधवार को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) एम्पलाइज यूनियन एटक और अधीक्षण अभियंता के बीच कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कई मांगों पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
यूनियन के प्रधान इंद्र राज ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया, जिससे कर्मचारियों में संतोष का माहौल है।
बैठक में नए वेतनमान के एरियर का भुगतान, चिलर प्लांट की मरम्मत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और पेंशनरों को 10,900 रुपये का वेतनमान देने, विभिन्न डिवीजनों के पुराने फर्नीचर को सर्वे ऑफ कर नए फर्नीचर की खरीद तथा सलापड़ में ट्रक खरीदने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की गई।