सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District hospitals recorded fewer OPDs during the election period.

Mandi News: चुनावी दौर में जिला के अस्पतालों में दर्ज हुई कम ओपीडी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
District hospitals recorded fewer OPDs during the election period.
विज्ञापन
मतदान को लेकर लोगों को रहा रुझान, अस्पतालाें में ओपीडी और वार्ड रहे खाली
Trending Videos

आपातकाल में ही मरीजों को लाया गया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी जिला में चुनावी दौर के कारण अस्पतालों की ओपीडी में कमी आई है। इसका मुख्य कारण परिवहन निगम की बसों का चुनावी ड्यूटी में लगाया जाना रहा, जिससे दूरदराज क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई और मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए। दूसरा कारण प्राथमिक व सामुदायिक अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी बताया गया है। सराज घाटी, चौहारघाटी और धर्मपुर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बस सुविधा न मिलने से इलाज में कठिनाई हुई।
स्थानीय लोगों ने सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनावी रैलियों और ड्यूटी में सरकारी बसों के उपयोग से आम जनता को परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि ऐसी स्थिति में निजी बसों का उपयोग किया जाए, ताकि जनता को असुविधा न हो और सरकारी सेवाएं प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed