सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shock to both Congress and BJP in Khaliyar ward

Mandi News: खलियार वार्ड में कांग्रेस और भाजपा को दोनों को झटका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shock to both Congress and BJP in Khaliyar ward
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर के भतीजे को मिली हार

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह भी नहीं बचा सके सियासी जमीन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के वार्ड-1 खलियार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के भतीजे और पार्टी प्रत्याशी प्रवीण कुमार ठाकुर चुनाव हार गए, जबकि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रत्याशी रणबीर सिंह भी जीत नहीं सके। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बागी होकर मैदान में उतरीं अलकनंदा ने 24 मतों से जीत दर्ज कर सभी समीकरण बदल दिए।


कांग्रेस ने चार बार की पार्षद रही अलकनंदा का टिकट काटकर प्रवीण कुमार ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद अलकनंदा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पार्टी नेतृत्व को बड़ा संदेश दिया। खलियार वार्ड का परिणाम मंडी नगर निगम चुनाव का सबसे चर्चित नतीजा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन








भगवाहन वार्ड में भाजपा का बागी से मुकाबला



भगवाहन वार्ड में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से अधिक अपने ही बागी चंद्रशेखर से रहा। भाजपा प्रत्याशी गगन ने 636 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि चंद्रशेखर को 523 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी तेजेंद्र को 163 मत ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Trending Videos

पुरानी मंडी में 11 मतों से जीती सरिता
वार्ड-2 पुरानी मंडी में भाजपा प्रत्याशी सरिता हांडा ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्हें 631 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 620 मत प्राप्त हुए। सरिता हांडा ने 11 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
दिग्गजों को भी मिली हार
मंडी नगर निगम चुनाव में कई चर्चित चेहरे हार गए। पड्डल वार्ड से कांग्रेस नेता पुष्पराज शर्मा की पत्नी एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा पराजित हुईं। मंगवाई वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रजनी चंद्रा, दौंधी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी अंजय और निर्दलीय उम्मीदवार आकाश भी जीत दर्ज नहीं कर सके। वहीं, भगवाहन वार्ड से पूर्व डिप्टी मेयर माधुरी कपूर के पति एवं निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कपूर को भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed