सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Newly elected public representatives of Baroti Panchayat met the MLA.

Mandi News: विधायक से मिले बरोटी पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Newly elected public representatives of Baroti Panchayat met the MLA.
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोटी के नव निर्वाचित उपप्रधान राकेश शर्मा, वार्ड सदस्य और कार्यकर्ताओं ने सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर पंचायत चुनाव में शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पंचायत प्रतिनिधि जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित उपप्रधान और वार्ड सदस्यों ने भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने तथा पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पंचायत और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed