सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District level Nalwar fair starts with bull puja in Karsog

Mandi News: करसोग में बैल पूजा के साथ जिला स्तरीय नलवाड़ मेला शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 05 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
District level Nalwar fair starts with bull puja in Karsog
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग का विधिवत शुभारंभ भगवान श्री ममलेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा के साथ रविवार को हुआ। मेले का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने पारंपरिक बैल पूजा कर किया।
Trending Videos

इस दौरान उन्होंने मेले में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे करसोग क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य कलाकार के किशन वर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विशेष आकर्षण नाग चवासी का मेले में लगभग 160 वर्षों बाद इस ऐतिहासिक मेले में शामिल होना रहा। नाग चवासी के पहुंचने पर देवलुओं ने देव रथ के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर भव्य नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा मेला परिसर गूंज उठा।
इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले के आगामी दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक संध्याएं, पारंपरिक प्रतियोगिताएं एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed