{"_id":"6a2e9b9a257cf950ea02e5cd","slug":"e-kyc-becoming-a-hassle-for-gas-cylinder-booking-mandi-news-c-90-1-ssml1025-200673-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए ईकेवाईसी बन रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए ईकेवाईसी बन रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी न होने से बुकिंग में आ रही मुश्किल
बुकिंग होने के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में घरेलू गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने पर लोग एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसी संचालकों के अनुसार कई उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण बुकिंग रद्द हो रही है। ई-केवाईसी कराने के बाद भी सिलिंडर मिलने में करीब 15 दिन का अतिरिक्त समय लग रहा है। पूर्व में गैस संकट को देखते हुए विभाग ने बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल तय किया था, लेकिन ई-केवाईसी न होने से समस्या बनी हुई है। शहर के उपभोक्ताओं का कहना है कि 15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद उन्हें पहले सिलिंडर मिलने का मैसेज आया और बाद में बुकिंग रद्द होने का संदेश भी प्राप्त हुआ। इससे उपभोक्ता एजेंसियों में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। राव गैस एजेंसी की संचालक सविता राव का कहना है कि अधिकांश उपभोक्ताओं की अभी तक कंपनी के पास ईकेवाइसी नहीं हुई है।