{"_id":"69b934dc378abade980d6aca","slug":"employment-fair-to-be-held-on-march-24-196-posts-to-be-filled-mandi-news-c-90-1-mnd1001-189455-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 24 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 196 पद भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 24 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 196 पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल कॅरिअर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय खलियार में मिलेगी नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 24 मार्च को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों की ओर से 196 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रोजगार मेला मॉडल कॅरिअर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय खलियार में आयोजित किया जाएगा।
हीरो मोटर्स कंपनी ई-वैली प्रा. लिमिटेड की ओर से टेक्निकल एसोसिएट, ऑपरेटिंग इंजीनियर के 35 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई, मेकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा धारक होना चाहिए। 18 से 32 वर्ष आयु तक के पुरुष और महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पंजाब के लुधियाना में तैनाती दी जाएगी और वेतन 18,500 रुपये से 22,500 रुपये है।
18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए भी तीन कंपनियों एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड, नुरेका टेक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड तथा एमटी ऑटोक्राफ्ट सिस्टम लिमिटेड की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा उत्तीर्ण या इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी इत्यादि में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। परवाणु और मोहाली में तैनाती के साथ ही इनके लिए 13,500 रुपये वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। कंपीटेंट ऑटोमोबाइल प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्ज एग्जीक्यूटिव और सर्विस एडवाइजर के 17 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में बीटेक, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन रखी गई है। ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। वेतन 14,000 रुपये से 18,000 हजार रुपये व अलग से इंसेंटिव देय होगा। तैनाती मंडी, कुल्लू और मनाली में की जाएगी।
आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेड की ओर से सेल्स ऑफिसर के चार पदों के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन रखी गई है। इसमें 21 से 35 वर्ष के बीच आयु के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। वेतन 12,750 रुपये और उससे अधिक (अनुभव के आधार पर) है और तैनाती मंडी में होगी।
एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि रखी गई है। 21 से 33 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए वेतन 36,500 रुपये है और हिमाचल प्रदेश में कहीं भी तैनाती की जा सकती है।
ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड की ओर से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकेनिक इत्यादि के 50 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास, आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, एमएमवी इत्यादि) रखी गई है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार तथा केवल वे लड़कियां जिन्होंने आईटीआई कोपा ट्रेनिंग से पूरी की है, पात्र होंगी। वेतन 12,507 रुपये व 800 रुपये उपस्थिति प्रोत्साहन है, तैनाती कपूरथला में दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बेरोजगार युवाओं से अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
Trending Videos