सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sarkaghat Taxi Operator Union has decided not to accept new entries.

Mandi News: सरकाघाट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने लिया नई एंट्री न लेने का फैसला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sarkaghat Taxi Operator Union has decided not to accept new entries.
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की मासिक बैठक प्रधान ज्ञान चंद की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। यूनियन के प्रधान ज्ञान चंद ने बताया कि बैठक में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया कि सरकाघाट में पार्किंग नहीं है। जो भी यूनियन के टैक्सी ऑपरेटर हैं वह बिना पार्किंग के सड़क किनारे अपनी गाड़ियों को खड़ा करते हैं। इसके चलते जनवरी 2027 तक कोई भी नई एंट्री यूनियन में नहीं ली जाएगी। इसके बाद यदि कोई एंट्री होगी तो पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले को ही मिल सकती है और एडमिशन फीस 11000 रुपये होगी। यूनियन के नियमानुसार काम करना होगा। यूनियन प्रधान ने बताया कि सभी ऑपरेटरों को अपने लाइसेंस दिखा कर यूनियन का कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा। नंबर के साथ ही गाड़ी खड़ी करनी होगी। बैठक में अजय कुमार, विपन कुमार, अश्वनी, विरेंद्र कुमार, संजय कुमार, ज्ञान चंद, अशोक कुमार, विजय कुमार, विक्रांत और दिनेश सहित अन्य ऑपरेटर मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed