{"_id":"6a844ee520091a1f8c095d83","slug":"employment-opportunity-for-a-home-based-caregiver-in-israel-mandi-news-c-90-1-ssml1024-209489-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इस्राइल में होम बेस्ड केयरगिवर के रोजगार का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इस्राइल में होम बेस्ड केयरगिवर के रोजगार का अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 सितंबर तक करें आवेदन, एचपीएसईडीसी के माध्यम से होगी भर्ती
करीब 1.99 लाख रुपये मासिक वेतन, दो वर्ष की अवधि के लिए होगा रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी ने इस्राइल में होम बेस्ड केयरगिवर के रूप में रोजगार के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से होने वाली भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। रोजगार अवधि दो वर्ष होगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 6,443.85 न्यू इस्राइली शेकेल यानी वर्तमान विनिमय दर के अनुसार करीब 1.99 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसमें मेडिकल इंश्योरेंस, भोजन और आवास भत्ता शामिल है। निर्धारित कटौतियों के बाद इन-हैंड वेतन करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह रहने का अनुमान है।
आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 990 घंटे का मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण और सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण का प्रमाण-पत्र या पंजीकरण अनिवार्य है। जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी असिस्टेंट या समकक्ष प्रशिक्षण वाले अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थी को अनुबंध और इस्राइल रवाना होने से पहले करीब 1,47,086 रुपये का खर्च स्वयं वहन करना होगा। वीजा, पंजीकरण, मेडिकल जांच, पुलिस रिपोर्ट, पासपोर्ट, इंटरव्यू रिकॉर्डिंग और अन्य शुल्क के साथ हवाई यात्रा का खर्च भी अभ्यर्थी को उठाना होगा। आवेदक के पास इस्राइल में पूर्व कार्य अनुभव या वहां रहने वाला निकटतम पारिवारिक सदस्य नहीं होना चाहिए।