{"_id":"69b7ebe1130608f4dc0dc239","slug":"facilities-cut-and-development-stalled-jamwal-mandi-news-c-90-1-mnd1021-189370-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं में कटौती और विकास ठप : जम्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं में कटौती और विकास ठप : जम्वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय लेकर हिमाचल की जनता को परेशान कर रही है। एक ओर सरकार बच्चों को बसों में मिलने वाली रियायतें समाप्त कर रही है, दूसरी ओर नए-नए टैक्स और शुल्क लगाकर आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है।
सोमवार को ग्राम पंचायत कंदार में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए बस सेवाओं में मिलने वाली रियायतें बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि दूरदराज क्षेत्रों के हजारों बच्चे रोजाना बसों के माध्यम से स्कूल और कॉलेज पहुंचते हैं। कांग्रेस सरकार ने इन सुविधाओं को समाप्त कर बच्चों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रही है। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद समय पर चुनाव न करवाना इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता के बीच जाने से डर रही है।
Trending Videos