{"_id":"69d299f97cc1a832b901896f","slug":"faith-is-heavy-on-the-rain-people-swinging-between-bulls-and-oxen-in-the-last-jaleb-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191832-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश पर आस्था भारी... अंतिम जलेब में बौछारों और ओलों के बीच झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश पर आस्था भारी... अंतिम जलेब में बौछारों और ओलों के बीच झूमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर देवता मेले के समापन समारोह के दौरान भारी बारिश के बीच जलेब की अगुवाई करते देवी-देव
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में पांच दिवसीय देवता मेला अंतिम जलेब में देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी स्नेह और भाईचारे का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी पगड़ियां बांधकर जलेब में हिस्सा लिया। बारिश और ओलावृष्टि भी उनके कदम रोक नहीं पाई। श्रद्धालु इस दौरान सड़क पर झूमते नजर आए।
राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू ने राज्य स्तरीय देवता मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पांच दिवसीय मेले के सफल आयोजन पर मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम मनीश चौधरी, राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों और पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में आयोजित देवता मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की धरोहर है इसे संजोए रखने के लिए सरकार हमेशा वचनबद्ध रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने समापन समारोह के मुख्य अतिथि का जोगिंद्रनगर पहुंचने पर स्वागत किया और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कुछ अपनी मांगों को सार्वजनिक मंच पर रखा।
मुख्य अतिथि ने दोपहर करीब 3 बजे के उपरांत रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा में शिरकत की। शोभायात्रा में चौहारघाटी के अराध्य देवी-देवताओं की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
मेला समिति के अध्यक्ष उप मंडलाधिकारी मनीश चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरस्कृत करवाया। मेले के समापन समारोह के दौरान महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिन्हें मेला समिति ने घोषित इनामी राशि बांटकर सम्मानित किया।
Trending Videos