{"_id":"6a3e79eecdc27acb4b03b47f","slug":"farming-affected-by-ban-on-diesel-sales-in-cans-mandi-news-c-90-1-mnd1026-202437-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कैन में डीजल की बिक्री पर रोक से खेतीबाड़ी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कैन में डीजल की बिक्री पर रोक से खेतीबाड़ी प्रभावित
विज्ञापन
जोेगिंद्रनगर पेट्रोल पंप में डीजल की खुली आपूर्ति न होने से पावर टीलर के साथ मायूस किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल-पेट्रोल ने मिलने से किसान-बागवान परेशान
व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालकों की भी बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में रसोई गैस की किल्लत के बीच अब पेट्रोल पंपों पर कैन और बोतलों में डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगने से किसानों, बागवानों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले पावर टिलर, स्प्रे मशीन और वाटर पंप के लिए ईंधन नहीं मिलने से खेती और बागवानी का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, डीजल भट्ठियों पर निर्भर होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों के सामने भी संचालन का संकट खड़ा हो गया है।
किसानों का कहना है कि कई किलोमीटर का सफर तय कर पेट्रोल पंप पहुंचने के बावजूद उन्हें कैन या बोतलों में डीजल और पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इससे पावर टिलर, स्प्रे मशीन और वाटर पंप बंद पड़े हैं। कृषि और बागवानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों और बागवानों ने प्रशासन और सरकार से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं बनी तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
उधर, कई माह से व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडरों की कमी झेल रहे होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। डीजल भट्ठियों के लिए कैन में डीजल न मिलने से कुछ प्रतिष्ठानों के सामने तालाबंदी की नौबत आ गई है। कारोबारी मनीष, कमल और अमित ने बताया कि कैन में डीजल नहीं मिलने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और संचालन कठिन होता जा रहा है। जोगिंद्रनगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि केंद्र सरकार और पेट्रोलियम विभाग के नए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।