{"_id":"6a3e7102d9141f50ea03fb21","slug":"spu-mandi-recruitment-for-26-posts-at-sardar-patel-university-interview-schedule-released-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय में 26 पदों पर होगी भर्ती, इंटरव्यू का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय में 26 पदों पर होगी भर्ती, इंटरव्यू का शेड्यूल जारी
Fri, 26 Jun 2026 06:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:01 PM IST
सार
एसपीयू मंडी ने विभिन्न विभागों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने विभिन्न विभागों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती अस्थायी आधार पर की जाएगी। 14 से 18 जुलाई तक 10 विभागों में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इनमें कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, अंग्रेजी, केमिस्ट्री, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, हिस्ट्री और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 26 पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक पांच पद एनवायरमेंटल साइंस विभाग में हैं। जबकि कंप्यूटर साइंस और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री व पब्लिक एड में चार-चार पदों पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी में दो-दो, हिस्ट्री, केमिस्ट्री व इंग्लिश के एक-एक पद के लिए भर्ती होगी। अभ्यर्थियों को यूजीसी नियमावली 2018 के तहत निर्धारित न्यूनतम योग्यता पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू समय से एक घंटा पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि रिक्तियों की संख्या और इंटरव्यू शेड्यूल में आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन