{"_id":"6a3e7a841d3183366f03c529","slug":"video-video-mandi-police-conveys-road-safety-message-to-auto-rickshaw-drivers-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी पुलिस ने ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी पुलिस ने ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
मंडी शहर के ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा और चिट्टे जैसे घातक नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विश्वकर्मा मंदिर सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी चौकी प्रभारी मदन कुमार ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन अपनाने और नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया। वहीं ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन ने आम सभा के माध्यम से चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त मंडी से ऑटो किराया सूची में संशोधन की मांग उठाई। बैठक में बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल हुए। सिटी चौकी प्रभारी मदन कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक चालक का दायित्व है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।