Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Hut set on fire in Badaganj, Todi Fatehpur, after party was disallowed; victim demands action against the accused from the administration.
{"_id":"6a3e2b4058c5b3a6650b3ad6","slug":"video-hut-set-on-fire-in-badaganj-todi-fatehpur-after-party-was-disallowed-victim-demands-action-against-the-accused-from-the-administration-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोड़ीफतेहपुर के बड़ागंज में पार्टी न मनाने देने पर झोपड़ी में लगाई आग, पीड़ित ने प्रशासन से की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोड़ीफतेहपुर के बड़ागंज में पार्टी न मनाने देने पर झोपड़ी में लगाई आग, पीड़ित ने प्रशासन से की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:03 PM IST
Link Copied
बड़ागंज निवासी वती कुशवाहा (60) अपने पुत्र बृषभान के साथ पथराई नदी पर बने रपटे के किनारे स्थित कच्चे मकान में रहती है। बृषभान ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात लगभग साढ़े आठ बजे नगर के ही कुछ युवक उसके घर में घुस आए और शराब पीने लगे। आरोप है कि युवकों ने मुर्गा बनाने की बात कही, जिस पर उसकी मां ने विरोध करते हुए घर से जाने को कहा। वृषभान के अनुसार विरोध से नाराज युवकों ने मकान में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी 10 हजार रुपये नकद, खाने-पीने का सामान, आटा, कपड़े तथा अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई जा चुकी थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि खाने-पीने का सामान और कपड़े नष्ट हो जाने से उनके सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।