{"_id":"6a327ed5908b6a9e4108086c","slug":"father-dies-in-accident-while-on-his-way-to-bring-his-son-back-from-the-fair-mandi-news-c-90-1-mnd1001-201027-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बेटे को मेले से वापस लाने जा रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बेटे को मेले से वापस लाने जा रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
कोटली उपमंडल के डंढाल में खाई में गिरी कार। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटली के डंढाल में घर से कुछ दूरी पर खाई में गिरी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल के डंढाल क्षेत्र में बेटे को मेले से घर लाने जा रहे राम सिंह की कार गहरी खाई में गिर जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम करीब छह बजे स्थानीय मेले में मिठाई की दुकान बंद करने के बाद ईशु अपने घर लौटने की तैयारी कर रहा था। उसने अपने पिता राम सिंह (65) को कार लेकर मेले में आने के लिए कहा। खराब मौसम के बावजूद राम सिंह बेटे को लेने के लिए कार से रवाना हुए। घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर पहुंचते ही उन्होंने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन एवं स्थानीय निवासी कैप्टन होशियार सिंह ने बताया कि शाम को राम सिंह को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान उनकी कार गहरी खाई में मिली। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राम सिंह को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पंचायत प्रधान निशा देवी ने बताया कि राम सिंह का परिवार एक साधारण परिवार है। वे हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में कार्यरत रहे थे। सेवानिवृत्ति के बाद खेतीबाड़ी ही उनका मुख्य व्यवसाय था। परिवार में उनकी पत्नी जयवंती तथा दो बेटे ईशु और गोलू हैं। उधर, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने राम सिंह की पत्नी को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। कोटली पुलिस चौकी प्रभारी बृज भूषण ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।