{"_id":"6a62124d0917607748038cf1","slug":"fir-registered-for-setting-fire-to-a-truck-parked-by-the-roadside-mandi-news-c-90-1-mnd1023-206142-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क किनारे खड़े ट्रक को आग लगाने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क किनारे खड़े ट्रक को आग लगाने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर के साथ लगती बालकरूपी सड़क किनारे खड़े ट्रक को आग लगाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ट्रक में आग लगाने की पूरी घटना घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति ट्रक को आग के हवाले करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। बालकरूपी स्कूल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पार्क किए गए ट्रक के टायरों के पास आग लगाई गई थी। आसपास के लोगों को समय रहते इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे ट्रक को लाखों रुपये के नुकसान से बचा लिया गया।
यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो ट्रक कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो सकता था। साथ ही पास में खड़े दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। ट्रक मालिक मनीष जमवाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।