फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Condition of student injured in bike collision improves.

Mandi News: बाइक की टक्कर से घायल छात्रा की हालत में सुधार

Thu, 23 Jul 2026 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Condition of student injured in bike collision improves.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुगली पुल के समीप बाइक हादसे में घायल कॉलेज की छात्रा दीया की हालत में सुधार आना शुरू हो गया है। उसे पालमपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल किया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और अब घायल कॉलेज की छात्रा के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। वीरवार को दीया की बहन दिशा ने बताया कि 24 घंटे के अधिक समय तक उनकी बहन को आईसीयू में दाखिल कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार दिलाया है। सिर में गहरी चोट पर हुए सीटी स्कैन में आंशिक चोट की पुष्टि हुई है लेकिन हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा लिए है। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed