{"_id":"6ade476bfadefba15b055233","slug":"firecracker-stalls-for-diwali-will-be-set-up-at-chhota-paddal-ground-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219198-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दीपावली पर पटाखों की दुकानें छोटा पड्डल मैदान में लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दीपावली पर पटाखों की दुकानें छोटा पड्डल मैदान में लगेंगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दीपावली के मद्देनजर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए मंडी शहर के छोटा पड्डल मैदान को निर्धारित किया है। दुकानों का आवंटन 28 अक्तूबर को शाम तीन बजे एसडीएम सदर कार्यालय में खुली बोली के माध्यम से होगा। बोली में भाग लेने के इच्छुक विक्रेताओं को पांच हजार रुपये की धरोहर राशि 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक एसडीएम कार्यालय में जमा करवानी होगी।
एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखों की बिक्री रोकने और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पटाखों की बिक्री भी व्यवस्थित होगी।