फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five seats are vacant for the MMV instructor course at ITI Paplog.

Mandi News: पपलोग आईटीआई में एमएमवी इंस्ट्रक्टर कोर्स की पांच सीटें खाली

Wed, 19 Aug 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Five seats are vacant for the MMV instructor course at ITI Paplog.
दूसरे स्पॉट राउंड में दो अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश, आज अंतिम मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पपलोग सरकाघाट में क्राफ्ट्समैन इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) के तहत मेकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) इंस्ट्रक्टर कोर्स सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए मंगलवार को दूसरे स्पॉट राउंड का आयोजन किया गया। इस दौरान दो अभ्यर्थियों ने स्पॉट राउंड में भाग लिया और दोनों को प्रवेश मिल गया। इसके बाद अब संस्थान में पांच सीटें खाली रह गई हैं।
संस्थान की प्रधानाचार्य लता देवी ने बताया कि एमएमवी इंस्ट्रक्टर कोर्स में रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को आयोजित दूसरे स्पॉट राउंड में पहुंचे दोनों अभ्यर्थियों का प्रवेश कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे स्पॉट राउंड का बुधवार को अंतिम दिन है और इस दिन भी रिक्त पांच सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई पपलोग सरकाघाट पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लें। कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाकर मेकेनिक मोटर व्हीकल इंस्ट्रक्टर कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण अभ्यर्थियों से समय पर संस्थान पहुंचने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed