फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Freight truck breaks down in the middle of the highway; traffic disrupted for 12 hours.

Mandi News: हाईवे के बीच खराब हुआ मालवाहक ट्रक, 12 घंटे तक यातायात प्रभावित

Sun, 12 Jul 2026 12:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
Freight truck breaks down in the middle of the highway; traffic disrupted for 12 hours.
जाेगिंद्रनगर में रात 11 बजे वायरिंग में शार्ट सर्किट से जाम हुए पहिये
विज्ञापन

शनिवार सुबह मरम्मत के बाद बहाल हुई आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के मुख्य बाजार में मालवाहक ट्रक अचानक खराब हो जाने से करीब 12 घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। संकरी सड़क के बीच ट्रक के फंस जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात का जिम्मा संभाला और वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार ट्रैफिक नियंत्रित किया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक की मरम्मत के बाद उसे सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रहे मालवाहक ट्रक की वायरिंग में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। इससे ट्रक के पहिये जाम हो गए और वाहन सड़क के बीचोबीच ही रुक गया। चालक ने देर रात तक ट्रक को स्टार्ट कर सड़क किनारे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी का पता नहीं चल सका। परिणामस्वरूप ट्रक पूरी रात हाईवे पर ही खड़ा रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मेकेनिक को मौके पर बुलाया गया। करीब 10 बजे तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रक को सड़क से हटाया गया और यातायात पूरी तरह बहाल हो गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक-रुककर चलती रही। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जवानों ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed