फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The ritual of the divine meeting became the center of attraction at the Shani Dev fair.

Mandi News: शनि देव मेले में देव मिलन की रस्म बनी आकर्षण का केंद्र

Sun, 12 Jul 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The ritual of the divine meeting became the center of attraction at the Shani Dev fair.
राव मंदिर में वार्षिक मेले में एक दर्जन देवी-देवताओं की रही मौजूदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की सलवाहन पंचायत के राव स्थित शनि देव मंदिर का वार्षिक मेला शनिवार को धार्मिक आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के करीब एक दर्जन देवी-देवताओं ने शिरकत कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। देव मिलन की पारंपरिक रस्म मेले का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मेले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने मेला समिति की ओर से पहुंचे देवी-देवताओं को चादर भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सलवाहन पंचायत की प्रधान पबना, उपप्रधान अनंत राम भारद्वाज, पूर्व प्रधान पंकज चौधरी, कोट पंचायत की प्रधान कुंता देवी, बीडीसी सदस्य दियारगी से लोकेश निराला, श्री देव मांहूनाग चुनाहन मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश यादव, शनि देव मंदिर समिति के प्रधान राम शरण, उपप्रधान परसराम, भागीरथ, मुनी लाल, चमन लाल, गंगाराम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed