{"_id":"6a5236092d38d3f6cc0d110d","slug":"leopard-attack-in-seraj-enters-enclosure-and-kills-26-goats-mandi-news-c-90-1-mnd1018-204568-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज में तेंदुए का हमला, बाड़े में घुसकर 26 बकरियां मार डालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज में तेंदुए का हमला, बाड़े में घुसकर 26 बकरियां मार डालीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकावरी पंचायत में आधी रात को किया हमला, पीड़ित परिवार को करीब 5 लाख का नुकसान
बाड़े से लेकर जंगल तक बिखरे मिले बकरियों के क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकावरी में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार रात तेंदुए ने पंचायत निवासी कृष्ण लाल के घर के बाड़े में घुसकर 26 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि ये मवेशी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन थे। हमले के बाद कृष्ण लाल के पास अब केवल चार बकरियां ही बची हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार उन्हें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कृष्ण लाल ने बताया कि सुबह जब वह बकरियों के बाड़े के पास पहुंचे तो वहां बकरियों के क्षत-विक्षत शव पड़े हुए थे। गिनती करने पर पता चला कि 26 बकरियां गायब थीं। तलाश के दौरान कुछ बकरियां बाड़े के अंदर मृत मिलीं, जबकि कुछ को तेंदुआ घसीटकर पास के जंगल में ले गया था। जंगल से भी बकरियों के अवशेष बरामद हुए। तेंदुए ने बकरियों को बुरी तरह नोच डाला था।
घटना के बाद स्थानीय निवासियों सोहन लाल, निर्मल सिंह और लीला राम सहित अन्य ग्रामीणों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि जिस तरह बड़ी संख्या में बकरियों को निशाना बनाया गया है, उससे क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। इस घटना के बाद ग्रामीणों को अपने बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्राम पंचायत शिकावरी की प्रधान राधा देवी और उपप्रधान पुष्प राज ने मौके का जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि और उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी के लिए पिंजरा लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।