{"_id":"6a52347fed6acbd59105b261","slug":"alert-issued-to-prevent-diarrhea-dengue-and-jaundice-during-the-monsoon-mandi-news-c-90-1-ssml1045-204563-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मानसून में डायरिया, डेंगू और पीलिया से बचाव के लिए अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मानसून में डायरिया, डेंगू और पीलिया से बचाव के लिए अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, गांवों में जागरूकता और सर्वे अभियान शुरू
पधर और लडभड़ोल स्वास्थ्य खंड में 200 से अधिक आशा वर्कर सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून के दौरान जलजनित रोगों की आशंका बढ़ने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने पधर और लडभड़ोल स्वास्थ्य खंडों में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। डायरिया, डेंगू और पीलिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग ने 200 से अधिक आशा वर्करों को फील्ड में उतारा है। ये टीमें गांव-गांव जाकर सर्वे, जागरूकता और निगरानी अभियान चला रही हैं। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के लडभड़ोल, चौंतड़ा, बल्ह, जोली समेत सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत आने वाली 60 से अधिक पंचायतों में संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। लोगों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों को प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। द्रंग क्षेत्र के पधर, बरोट, लोहारड़ी, सुधार और बड़ागांव सहित अन्य इलाकों में भी स्वास्थ्य टीमें संभावित मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पतालों में तेज बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की आवश्यक जांच की जा रही है। संदिग्ध मामलों में हैपेटाइटिस-ए की जांच करवाने की सलाह भी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उबालकर पानी पीने, जरूरत पड़ने पर ओआरएस का सेवन करने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाने की अपील की है।
बॉक्स
पधर स्वास्थ्य खंड में 109 आशा वर्कर तैनात
स्वास्थ्य खंड पधर में मानसून के दौरान जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए 109 आशा वर्करों को विभिन्न पंचायतों में तैनात किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को डायरिया, डेंगू और पीलिया से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं। -संजय महाजन, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, पधर