{"_id":"69e8a4026a5ffb5d3f0d5004","slug":"gohar-resident-rajesh-kumar-honored-with-indian-police-medal-mandi-news-c-90-1-mnd1023-193954-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर निवासी राजेश कुमार इंडियन पुलिस मेडल से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर निवासी राजेश कुमार इंडियन पुलिस मेडल से सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने किया सम्मानित, गोहर में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल को हाल ही में भारत मंडपम, प्रगति मैदान दिल्ली में देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की ओर से इंडियन पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। राजेश कुमार ने 1999 में एसएसबी शमशी में भर्ती होकर देश के विभिन्न हिस्सों में सेवाएं दीं। 2002 से 2007 तक उन्होंने जम्मू-कश्मीर और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कार्य किया। बाद में 2011 में एसएसबी मुख्यालय नई दिल्ली में तैनाती मिली और वहां से डेपुटेशन पर सीबीआई मुंबई में बैंक सिक्योरिटी एवं फ्रॉड ब्रांच में 4 वर्ष तक सेवाएं दीं। 2015 में उनका तबादला सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच, चंडीगढ़ में हुआ।
2017 में वे सीबीआई में कांस्टेबल बने और 2 फरवरी 2026 को विभागीय परीक्षा पास कर हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हुए। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) पर उन्हें इंडियन पुलिस मेडल देने की घोषणा की गई थी।
उनकी इस उपलब्धि से गोहर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वे सीबीआई में हेड कांस्टेबल के पद पर चंडीगढ़ में कार्यरत हैं और इस सम्मान के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, सीबीआई प्रमुख तथा मुख्य न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X