सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goods collected from traders after power supply cut

Mandi News: बिजली आपूर्ति कटने के बाद कारोबारियों से समेटा सामान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Goods collected from traders after power supply cut
विज्ञापन
वीरवार को मेला स्थल में ग्राहकों की रौनक रही नदारद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेला स्थल में बिजली गुल होने के बाद अब कारोबारी साजो सामान समेटने में जुट गए हैं। दो दिन पूर्व अंधड़ और बारिश से 50 से अधिक दुकानों के प्रभावित होने से अब ग्राहक भी खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे। कारोबार चौपट होता देख कारोबारियों ने अपनी दुकानें समेटना शुरू कर दी हैं।
वीरवार को मेला स्थल में ग्राहकों की रौनक नदारद रही। झूलों की बात करें तो यहां भी कारोबारियों ने सामान समेट लिया है। पांच दिवसीय जोगिंद्रनगर मेले का आगाज पहली अप्रैल को हुआ था। पांच अप्रैल को मेला संपन्न होने के बाद मेला प्रशासन ने दस दिनों का अतिरिक्त समय कारोबार के लिए दिया था। इसी बीच अंधड़ और तेज बारिश के खलल से मेला मैदान जल मग्न होने से कीचड़ में बदल गया। अब प्रशासन ने कारोबारियों की बिजली भी काट दी है। ऐसे में अब कारोबारियों ने मैदान खाली करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि कारोबारियों को राहत प्रदान करते हुए मेला प्रशासन ने प्रारंभिक दस दिनों की अतिरिक्त मोहल्लत दी थी। बावजूद इसके अगर कोई कारोबारी व्यवसाय करना चाहता है तो मेला प्रशासन और भी मोहल्लत प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed