फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goods seized due to encroachment on public space.

Mandi News: सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण पर जब्त किया सामान

Fri, 07 Aug 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Goods seized due to encroachment on public space.
मंडी। शहर में स्वच्छता और सुचारु आवागमन व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम मंडी की टीम लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नियमित निरीक्षण के दौरान वीरवार को निगम की टीम ने पाया कि कुछ व्यक्तियों ने विश्वकर्मा मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर काफी दिनों से सामान जमा किया था। इस सामान में भारी मात्रा में कंबल, कपड़े, चादरें और लगभग 15 से 20 बेड शामिल थे। यह सार्वजनिक स्थान न केवल शहर की स्वच्छता को प्रभावित कर रहा था बल्कि राहगीरों और वाहनों के आवागमन में भी बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा था। अतिक्रमण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरे सामान को जब्त कर लिया और सुरक्षित निगम कार्यालय में जमा करवा दिया है। आयुक्त डाॅ. मदन कुमार ने भविष्य में भी सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से अवैध कब्जा न करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed