सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government limited to mere announcements: Srikant

सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित : श्रीकांत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
Government limited to mere announcements: Srikant
विज्ञापन
भाजपा स्थापना दिवस पर सुंदरनगर में कांग्रेस पर साधा निशाना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के स्थापना दिवस पर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के कलौहड़ बूथ में ध्वजारोहण और बूथ सशक्तीकरण को लेकर बैठक हुई। इस दौरान जिला सुंदरनगर भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया।
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और केवल झूठे वादों व घोषणाओं तक सीमित रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा और प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा अब चुनावी मोड में आ चुकी है और कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed