फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should lift the ban on tree felling on private land: Kisan Sabha

मलकीयत भूमि पर पेड़ कटान पर रोक हटाए सरकार : किसान सभा

Thu, 13 Aug 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government should lift the ban on tree felling on private land: Kisan Sabha
धर्मपुर की पंचायतों में बैठकें कर किसानों और ग्रामीणों ने उठाईं मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मलकीयत भूमि पर पेड़ कटान को लेकर पिछले तीन साल से लगी रोक हटाने की मांग हिमाचल किसान सभा ने उठाई है। सभा का कहना है कि रोक के कारण कृषि योग्य भूमि पर पेड़ों की संख्या बढ़ रही है, जिससे खेतों का उपयोग प्रभावित हो रहा है। मांग को लेकर किसान सभा हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को मांगपत्र भेजेगी।
खंड संयोजक एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में डरवाड़, घरवासड़ा और चस्वाल पंचायतों में हुई बैठकों में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। डरवाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब, एक्सरे सुविधा शुरू करने और बंद कमलाह-गरली-सरकाघाट बस सेवा बहाल करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने सड़क, बस और सिंचाई सुविधाएं जल्द बहाल करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

बैठकों में किसान सभा की पंचायत कमेटियों का गठन किया गया। डरवाड़ पंचायत कमेटी में सुरेश पठानिया को अध्यक्ष, मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्मला वर्मा और जगदीश ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह सकलानी को सचिव, रसपाल, देशराज सकलानी, प्रेम सिंह व विनोद बराड़ी को सहसचिव और हेमराज गुलेरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवासड़ा पंचायत कमेटी में कुलदीप बिष्ट को अध्यक्ष, रूपचंद गुलेरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रूपलाल आजाद को उपाध्यक्ष, हेमराज को सचिव, सोहन सिंह व विकास उर्फ विक्की को सहसचिव, कमर सिंह को कोषाध्यक्ष और दान सिंह को सलाहकार चुना गया। किसान सभा ने बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान और किसानों से हल्दी की घोषित 90 रुपये प्रति किलो दर पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed