{"_id":"6a7c55398f2e02ca500910ad","slug":"opportunity-for-hpu-bed-examinees-to-seek-admission-at-spu-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208772-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचपीयू की बीएड परीक्षा देने वालों को एसपीयू में दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचपीयू की बीएड परीक्षा देने वालों को एसपीयू में दाखिले का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 को मेडिकल-नॉन मेडिकल, 14 अगस्त को आर्ट्स स्ट्रीम के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अब सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी से संबद्ध बीएड कॉलेजों में दाखिले का मौका मिलेगा। एचपीयू की प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी एसपीयू के संबद्ध कॉलेजों की खाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इसके लिए प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है।
एसपीयू में बीएड प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 और 14 अगस्त को होगी। 13 अगस्त को मेडिकल और नॉन मेडिकल तथा 14 अगस्त को आर्ट्स स्ट्रीम के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को दोनों दिन सुबह 10 बजे पड्डल कैंपस स्थित स्वामी विवेकानंद भवन के ऑडिटोरियम में रिपोर्ट करना होगा।
एचपीयू की परीक्षा देने वालों को पहली बार मौका
दूसरे चरण की काउंसलिंग में एचपीयू की बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। इससे एचपीयू की परीक्षा देने के बाद एसपीयू के अधीन बीएड कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
कोट्स
एसपीयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाई जा रही है। अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने से कॉलेजों में खाली सीटें भरने की उम्मीद है। -डॉ. सुनील ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक, एसपीयू मंडी