{"_id":"6a7c72672fe307602c01455b","slug":"14-point-agenda-prepared-including-renovation-of-public-spaces-mandi-news-c-90-1-mnd1027-208885-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सार्वजनिक स्थलों के जीर्णोद्धार समेत 14 सूत्रीय एजेंडा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सार्वजनिक स्थलों के जीर्णोद्धार समेत 14 सूत्रीय एजेंडा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सभा ने प्रमुख मुद्दों को लेकर महापौर के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर के साथ बैठक के बाद नागरिक सभा ने आगामी बैठकों के लिए शहर की सुंदरता, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा 14 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है। नागरिक सभा के अध्यक्ष हरीश वैद्य ने बताया कि एजेंडे में विजय हाई स्कूल के खाली पड़े पुनर्निर्मित भवन में सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने, घंटाघर की घड़ियों की स्थायी मरम्मत, संकन गार्डन की नियमित सफाई और इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण नियंत्रित करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त मुख्य श्मशानघाट के ग्रीन श्मशान कक्ष का जीर्णोद्धार, चहारदीवारी व सुरक्षा व्यवस्था, ओवरहेड तारों को भूमिगत करने, पारदर्शी पार्किंग शुल्क तय करने, छूटे वार्डों में जैव सार्वजनिक शौचालय बनाने और सीवरेज से वंचित घरों को कनेक्शन देने का प्रस्ताव है। नागरिक सुरक्षा के लिए जेब्रा क्रॉसिंग पर साइनबोर्ड, लावारिस कुत्तों व बंदरों से निपटने के उपाय, महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी और निर्माण सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए स्थान तय करने की मांग भी रखी गई है। ऐतिहासिक मंदिरों पर द्विभाषी सूचना पट्टिकाएं लगाने और मंडी की 500वीं स्थापना वर्षगांठ को यादगार बनाने का रोडमैप भी एजेंडे में शामिल है।