सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Grass burned due to lightning, major accident averted

Mandi News: बिजली गिरने से जला घास, बड़ा हादसा टला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Grass burned due to lightning, major accident averted
विज्ञापन
सुंदरनगर के लखयानी गांव की घटना
Trending Videos

ग्रामीणों ने मिलकर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। बरोटी पंचायत के लखयानी गांव में शुक्रवार रात बिजली गिरने से घास के भंडार में आग लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर जुटे और सामूहिक प्रयासों से आग बुझाने में लग गए।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को समय रहते फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में घर के सभी सदस्य सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से घास के भंडार को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों की सतर्कता और एकजुटता के चलते स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों को भी सुरक्षित रखा जा सका। नायब तहसीलदार डैहर रमेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से केवल घास और लकड़ियां ही जली हैं। किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed