सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Healthcare for the poor shut off: Jamwal

गरीबों के इलाज पर लगा ताला : जम्वाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
Healthcare for the poor shut off: Jamwal
21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को योजना से बाहर करने का विरोध
विज्ञापन

मंडी। प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना से डी-एम्पैनल किए जाने के फैसले पर भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरा है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे गरीब, किसान, मजदूर, बुजुर्ग और दूरदराज क्षेत्रों के हजारों लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार जनता के इलाज पर ताला लगाने का काम कर रही है। मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि 23 जून को जारी आदेश के तहत प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों में आयुष्मान भारत (एबी-पीएमजेएवाई) और हिमकेयर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। इन अस्पतालों में उपचार लेने वाले हजारों लाभार्थियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से जनहित से जुड़े संस्थानों और योजनाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार तत्काल इस निर्णय की समीक्षा कर 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों में आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं की सुविधाएं बहाल करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र इस फैसले को वापस नहीं लिया तो भाजपा प्रदेशभर में इसका विरोध करेगी और जनता के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed