सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal Life-Threatening Attack on HRTC Bus Conductor in Mandi MLA Prakash Rana Driver Son Accused

हिमाचल प्रदेश: मंडी में HRTC बस कंडक्टर के ऊपर जानलेवा हमला, MLA प्रकाश राणा के ड्राइवर के बेटे पर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

HRTC Conductor Assault Mandi:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एचआरटीसी के कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना पेश आई है। वहीं, पीड़ित कंडक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने भी मामले को दबाने की कोशिश की है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Life-Threatening Attack on HRTC Bus Conductor in Mandi MLA Prakash Rana Driver Son Accused
कंडक्टर के ऊपर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शनिवार सांय थुरल से आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के परिचालक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। परिचालक को लात घूंसों की बौछार कर हमलावरों ने चोटिल कर दिया। शरारती तत्वों के हमले से परिचालक की वर्दी तक फट गई। यात्रियों ने किसी तरह बीच बचाव कर परिचालक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Trending Videos





परिवहन निगम की बस थुरल से जोगिंद्रनगर की तरफ आ रही थी। जैसे बस एहजू के निकट पहुंची सामने से एक और बस आ गई। इस पर चालक को बस को पास देने के लिए पीछे करना पड़ा। परिचालक लक्की ने खिड़की खोल पीछे आ रही स्कूटी के चालक को स्कूटी को पीछे करने के लिए कहा, आरोप है कि परिचालक ने इस दौरान ऊंचे लहजे में बोला। इस पर स्कूटी चालक गुस्सा हो गया। उसने परिचालक के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवक ने अपने चार से पांच साथियों को वहां बुला लिया। युवक के साथियों ने परिचालक पर लात घूंसों की बौछार कर दी। इस दौरान वहां पर यात्रियों ने हिम्मत कर किसी तरह परिचालक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट की यह घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। जिसमें हमलावर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

विधायक की गाड़ी के चालक का बेटा, एक शिक्षक भी आरोपियों में शामिल
जोगिंद्रनगर में परिचालक पर हमले के आरोपियों में क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा की गाड़ी के चालक का बेटा शामिल है। हमलावरों में एक अध्यापक भी शामिल है। घटना के बाद परिवहन निगम के कर्मचारी जोगिंद्रनगर में एकजुट हो गए। कर्मचारी नेता मानसिंह ने विधायक प्रकाश राणा को दो टूक शब्दों में कहा है कि आरोपी के पिता चालक को तत्काल हटाया जाए अन्यथा हम सबक सिखाएंगे। पुलिस प्रशासन से भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। संघ के मीडिया प्रभारी ललित ने बताया कि घटना की सूचना प्रदेशाध्यक्ष को दी गई है। ललित ने कहा कि ड्यूटी के दौरान परिचालक के साथ मारपीट यहां तक कि उसकी वर्दी तक फाड़ी गई है। एक सप्ताह के अंदर अगर आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं धकेला गया तो प्रदेश भर में परिचालक हड़ताल शुरू कर देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावरों में एक अध्यापक भी शामिल है उसके खिलाफ भी सख्त र्कारवाई की जाए।

परिचालक बोला डराया धमकाया गया
परिचालक लक्की ने बताया कि घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। निगम के निरीक्षक पर भी समझौता करने का दबाव डाला गया। यह भी कहा गया कि तूने यहां नौकरी करनी है तो समझौता कर दें। बिना गलती के मुझे पीटा गया। परिवहन निगम के साथ कर्मचारी यूनियन भी साथ दें।

घटा पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज की है। मनोज कुमार व अजय कुमार आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल है। पांच अन्य हमलावरों पर भी मारपीट का आरोप है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।- विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, मंडी

घटना के विरोध में शिमला में प्रदर्शन
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी परिचालक के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन भड़क गई है। घटना के विरोध में रविवार को शिमला के पुराने बस अड्डे में ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम के परिचालक के साथ मारपीट करने वाले लोगों पर जब तक कार्रवाई नहीं होती। निगम के ड्राइवर कंडक्टर उस रूट पर बस नहीं चलाएंगे।


 

जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा का एचआरटीसी यूनियन पर पलटवार, मानहानि का केस करने की दी चेतावनी
जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने लडभड़ोल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में खुद पर और अपने स्टाफ पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि एचआरटीसी बस कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाला युवक विधायक के ड्राइवर का बेटा है। राणा ने इसे 100% झूठ बताते हुए स्पष्ट किया कि इस घटना में उनके ड्राइवर का बेटा बिल्कुल भी शामिल नहीं है।



विधायक ने एचआरटीसी यूनियन पर राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिना सबूत उनका नाम घसीटने वाले नेताओं के खिलाफ वह मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर राणा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों पर सत्ताधारी नेताओं का दबाव है, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो रही है।

विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, एचआरटीसी प्रबंधन, मंडी एसपी और पुलिस प्रशासन से जवाब मांगते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी गुंडागर्दी का समर्थन नहीं किया है। वह हिमाचल में केवल जनता की सेवा करने के विजन से आए हैं और ऐसी झूठी राजनीति उनके हौसले नहीं तोड़ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed