{"_id":"6a1d6129ec0dd36eb10ac44f","slug":"himachal-major-disaster-averted-in-rewalsar-12-passengers-injured-after-bus-steering-rod-snaps-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रिवालसर में बड़ा हादसा टला, बस का स्टीयरिंग रॉड टूटने से 12 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से बचीं जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रिवालसर में बड़ा हादसा टला, बस का स्टीयरिंग रॉड टूटने से 12 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से बचीं जानें
संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 01 Jun 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही एक निजी बस का स्टीयरिंग रॉड अचानक टूट जाने से बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे नाली की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कई यात्रियों की जान बच गई। पढ़ें पूरी खबर...
दुर्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रिवालसर क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही एक निजी बस का स्टीयरिंग रॉड अचानक टूट जाने से बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में करीब 10 से 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रिवालसर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार निजी बस (एचपी-31ए-4889) सरकाघाट से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। दुर्गापुर से करीब तीन किलोमीटर आगे डयाऊ नाला के पास अचानक बस का स्टीयरिंग रॉड टूट गया। इससे बस चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे नाली की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कई यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल रिवालसर पहुंचाया गया। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं।
Trending Videos
मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई थी। हादसे में 10 से 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार करवाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।