{"_id":"6a05475f7c876982a308853b","slug":"himachal-mishap-near-shikari-devi-temple-in-mandi-car-plunges-into-deep-gorge-two-dead-two-injured-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Road Accident: मंडी में शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Road Accident: मंडी में शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 14 May 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार
Mandi Road Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना माता शिकारी देवी मंदिर के पास हुई है जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। पढ़ें पूरी खबर...
शिकार देवी मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
11 हजार फीट की उंचाई पर बसे मंडी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यहां एक ऑल्टो कार (HP 87 2981) गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का शायद किसी को पता भी नहीं चलता अगर एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क पर पहुंचकर मदद नहीं मांगता। क्योंकि यह हादसा ऐसी सुनसान जगह पर हुआ था जहां इसका किसी को पता भी नहीं लगता।
Trending Videos
घायल नहीं मांगता मदद तो नहीं चलता हादसे का पता
एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क तक पहुंचा और यहां टेंट लगाकर रह रहे लोगों को सूचित करके मदद मांगी। देर रात एक बजे जंजैहली पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर आकर स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के शिकार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में अभी तक दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों की पहचान
कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है जोकि थुनाग के ही रहने वाले हैं जबकि घायलों में योगराज और पूर्णचंद हैं जिनमें एक थुनाग का और एक पांगणा का रहने वाला बताया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।
जोगिंद्रनगर में टैंपो की चपेट में आने से छात्रा की मौत
मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर उपमंडल के एहजू के समीप वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। वह एहजू के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बताया जा रहा है कि अनु मचकेहड़ स्थित अपने मामा के घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एहजू के समीप सड़क पार करते समय वह एक टैंपो की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को गंभीर हालत में बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।