सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hira was the only brother of three sisters, the family is in shock.

Mandi News: तीन बहनों का इकलौता भाई था हीरा, सदमे में परिवार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hira was the only brother of three sisters, the family is in shock.
जागिंद्रनगर अस्पताल में गमगीन मृतक हीरा लाल के परिजन।
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के बदेहड़ गांव का मृतक हीरा लाल अपनी तीनों बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अमृतसर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। भाई की आकस्मिक मौत पर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समूचे उपमंडल में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 28 साल के युवक की मौत से हर किसी की आंख नम है।
Trending Videos

सोमवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में इकलौते भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर तीनों बहनों राधा, मीरा और रेखा ने कहा कि उन्हें हर त्योहार पर अपने भाई की कमी सताएगी। रक्षाबंधन पर्व भी उनके लिए सूना रहेगा। परिवार के इकलौते सहारे की आकस्मिक मौत पर पिता बांके लाल भी सदमे में हैं। सोमवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रोती-बिलखती तीनों बहनों को पुलिस विभाग से इस मामले में इंसाफ की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अब पंजाब राज्य की अमृतसर पुलिस और युवक जहां ठहरा था, वहां पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगी। सोमवार को बदेहड़ गांव के मोक्षधाम में मृतक हीरा लाल का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें तीनों बहनों ने विभिन्न रस्मों को पूरा किया और नम आंखों से भाई को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed