सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hopes revived in the case of a constable missing for four years.

Mandi News: चार साल से लापता कांस्टेबल मामले में जागी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Hopes revived in the case of a constable missing for four years.
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चार वर्षों से लापता पुलिस कांस्टेबल अजय कुमार के मामले में सोमवार को नई उम्मीद जगी। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सुंदरनगर प्रवास के दौरान कांस्टेबल अजय कुमार के माता-पिता से मुलाकात कर मामले की गहन जांच करवाने और एक सप्ताह के भीतर प्रगति से अवगत कराने का आश्वासन दिया।

बीएसएल थाना कॉलोनी में हुई मुलाकात के दौरान अजय कुमार के बुजुर्ग माता-पिता चूड़ा राम और मथरा देवी ने अपने बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद उनके बेटे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार के चाचा लीलाधर ने बताया कि अजय कुमार थाना हटली में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान ही वह अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने अपने स्तर पर उनकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत समीक्षा और जांच करवाई जाएगी और लापता कांस्टेबल का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर कार्य किया जाएगा।
परिवार ने एसपी से मुलाकात के बाद उम्मीद जताई कि वर्षों से लंबित इस मामले में अब कोई ठोस प्रगति सामने आएगी और अजय कुमार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
अजय कुमार के चाचा लीलाधर ने बताया कि अजय कुमार थाना हटली में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान ही वह अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने अपने स्तर पर उनकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
एसपी विनोद कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले एक सप्ताह के भीतर मामले की गहन जांच करवाई जाएगी और लापता कांस्टेबल का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed