सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If pension and dues are not paid on time, we will protest.

Mandi News: समय पर पेंशन और बकाया भुगतान न किया तो करेंगे आंदोलन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
If pension and dues are not paid on time, we will protest.
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की सुंदरनगर में हुई मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर।
विज्ञापन
सुंदरनगर में सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं प्रमुख मांगें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक बुधवार को सुंदरनगर में अध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशन और लंबित वित्तीय लाभों के समय पर भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया। मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन या चक्का जाम जैसे कदम उठाए जाएंगे।
बैठक के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों, विशेष रूप से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और एरियर की बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मंच ने प्रस्ताव पारित कर सुझाव दिया कि एरियर की राशि 50 हजार रुपये की किस्तों में दी जाए, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके। इसके अलावा समय पर पेंशन जारी करने और अन्य वित्तीय लाभों के नियमित भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच ने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65 वर्ष से अधिक और 58 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बांटकर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। महीने की आठ तारीख तक पेंशन जारी न होना गंभीर चिंता का विषय है। मंच की मांग है कि सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को एकमुश्त वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed