{"_id":"69f1eef16e6f1aadf70b1909","slug":"instructions-for-conducting-additional-classes-to-complete-the-syllabus-mandi-news-c-90-1-mnd1001-194822-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीयू परिसर में डीन-एचओडी की बैठक में पीजी परीक्षा तिथि बढ़ाने पर मंथन
समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए भी दिए सख्त निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन कॉलेजों में पाठ्यक्रम निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हुआ है, वहां अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की जाएं। साथ ही इन कक्षाओं की अनुपालन रिपोर्ट समय रहते विश्वविद्यालय को भेजने के लिए भी प्राचार्यों को कहा गया है।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक में पीजी परीक्षाओं की तिथियों को बढ़ाने और परीक्षा डेटशीट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. पवन कुमार चंद ने की। इसमें परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनील ठाकुर, डीन रिसर्च डॉ. लखवीर सिंह तथा डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल डॉ. अक्षय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबद्ध कॉलेजों के पीजी विद्यार्थियों की ओर से द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर यूजीसी 2018 के नियमों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक सेमेस्टर पूरा करने के लिए 90 शिक्षण दिवस अनिवार्य हैं और विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर इस मानदंड को पूरा करता है। कक्षाएं 21 जनवरी से प्रारंभ होकर 2 मई तक निर्धारित शिक्षण दिवस पूरे कर रही हैं।इसके अतिरिक्त परीक्षा डेटशीट को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम को कॉलेजों के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। सभी प्राचार्यों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर अनुपालन रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजने के लिए कहा गया है।
Trending Videos