सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jairam thakur Says: For Me, the Party Worker Comes First, the Pradhan Later

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में; मनमुटाव भुलाकर करें नई शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव में बहुत से लोग अपना भाग्य आजमाने जनता के दरबार में हाजरी भर रहे हैं। 

jairam thakur Says: For Me, the Party Worker Comes First, the Pradhan Later
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव में बहुत से लोग अपना भाग्य आजमाने जनता के दरबार में हाजरी भर रहे हैं। बहुत से लोगों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन लोग चुनाव लड़ने की जिद्द के चलते अब मैदान में हैं। पार्टी से जुड़े हुए लोग पार्टी को पीछे रखकर चुनाव में खुद को अग्रणी साबित करने की कोशिश न करें।



यदि कोई ऐसा व्यक्ति जीत भी जाता है तो उससे दूरी ही बनाई जाएगी क्योंकि उनके लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत के इन चुनाव में बहुत से लोग आपसी मनमुटाव पाल लेते हैं। जो चुनाव जीत जाता है वह तो संतुष्ट हो जाता है लेकिन हारने वाला अपनी हार का ठीकरा दूसरे पर फोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ता। यहां तक कि उनका नाम भी जोड़ दिया जाता है कि जयराम ठाकुर ने फोन करके मुझेहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव 15 दिनों में निपट जाएंगे लेकिन रिश्ते उम्र भर के लिए रहते हैं। ऐसे में लोग चुनावों के साथ ही आपसी मनमुटाव को भी समाप्त करके एक नई शुरूआत करें, इसी में सभी की भलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed