{"_id":"69e86271666fabdce103f8d1","slug":"jee-main-2026-result-rohit-sharma-becomes-topper-by-studying-10-hours-daily-state-topper-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2026 Result: रोजाना 10 घंटे पढ़ाई से रोहित शर्मा बने टॉपर, स्टेट टॉपर बनकर मनवाया प्रतिभा का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Main 2026 Result: रोजाना 10 घंटे पढ़ाई से रोहित शर्मा बने टॉपर, स्टेट टॉपर बनकर मनवाया प्रतिभा का लोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन-2026 जारी कर दिया गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रोहित शर्मा ने 99.95 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। पढ़ें पूरी खबर...
डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह के छात्र रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह के छात्र रोहित शर्मा ने जेईई मेन-2026 में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। रोहित ने सेशन-1 में 99.77 परसेंटाइल हासिल किया था, जिसे दूसरे प्रयास में और बेहतर करते हुए स्टेट टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
Trending Videos
हमीरपुर जिले के गांव पंजोत निवासी रोहित के पिता मनोहर लाल शर्मा सेवानिवृत्त सैनिक हैं और वर्तमान में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता रीना देवी गृहिणी हैं। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करते थे और एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ मॉक टेस्ट पर विशेष फोकस रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचते हुए उन्होंने उसका सही उपयोग किया, जिससे तैयारी में मदद मिली। अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस 2026 में सफलता हासिल करना है। वह आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने रोहित की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
उन्होंने पढ़ाई के साथ मैथ्स ओलंपियाड, साइंस ओलंपियाड और चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने रोहित और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अथर्व के 99.45, आदित्य के 99.10 परसेंटाइल
कॅरिअर अकादमी के आदित्य जायसवाल ने 99.10 परसेंटाइल, आदिश नारू ने 92.50 और आदित्य अंगिरस ने 92.11 परसेंटाइल लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। एस्पायर के अथर्व बन्याल ने 99.45, अक्षत ठाकुर ने 99.42 और अर्नव ठाकुर ने 99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। कॅरिअर अकादमी के आठ छात्रों का जेईई एडवांस के लिए चयन हुआ है।

कमेंट
कमेंट X