{"_id":"6a05c25031a52eac030c5679","slug":"jeep-with-150-cases-of-liquor-seized-during-blockade-mandi-news-c-90-1-mnd1018-196722-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नाकाबंदी में 150 पेटी शराब के साथ जीप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नाकाबंदी में 150 पेटी शराब के साथ जीप जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बीच जंजैहली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। उपमंडल जंजैहली में पुलिस ने पंचायत चुनावों के बीच शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार देर रात जंजैहली पुलिस ने जरोल के पास नाकेबंदी के दौरान एक जीप से 150 पेटी शराब बरामद की। यह कार्रवाई शराब के ब्रांड में गड़बड़ी पाए जाने के कारण की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जरोल में एक जीप को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसमें 150 पेटी शराब लदी पाई गई। चालक ने शराब परिवहन से संबंधित परमिट प्रस्तुत किया, जिसमें पेटियों की संख्या तो सही थी, लेकिन मौके पर जब पुलिस ने ब्रांड का मिलान किया तो गंभीर अनियमितता सामने आई। परमिट में दर्ज ब्रांड और जीप में मौजूद शराब के ब्रांड अलग पाए गए। जांच में 100 पेटी वीआरवी संतरा, 30 पेटी ऊना नंबर वन और 20 पेटी रॉयल स्टैग बरामद हुई। परमिट से मिलान न होने पर पुलिस ने पूरी खेप और वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने और गलत परमिट के आधार पर जीप चालक ढमेश्वर दत्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह शराब छतरी ले जाई जा रही थी। गोर हो कि प्रदेश में चल रहे पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। चुनाव अवधि में शराब बरामदगी का यह तीसरा बड़ा मामला है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच और नाकाबंदी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।
Trending Videos