सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Johnny and Ramesh will rock the Galu Devta fair

Mandi News: गलू देवता मेले में जोनी और रमेश मचाएंगे धमाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Johnny and Ramesh will rock the Galu Devta fair
विज्ञापन
21 से 23 अप्रैल तक चलेगा देवता मेला
Trending Videos

दो सांस्कृतिक संध्याओं में 50 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के गलू देवता मेले में हिमाचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार जोनी ठाकुर और रमेश ठाकुर सांस्कृतिक संध्याओं में धमाल मचाएंगे। 21 से 23 अप्रैल तक चलने वाले देवता मेले में दो सांस्कृतिक संध्याएं होंगी।
पहली सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के गायक दीपक जनदेवा और जोगिंद्रनगर की जोनी ठाकुर प्राइम टाइम में दमदार प्रस्तुति देंगी। 22 अप्रैल को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के लोकगायक रमेश ठाकुर और पहाड़ी लोकगायक होशियार राणा सहित प्रदेशभर के 50 से अधिक गायक कलाकार धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती, खेलकूद प्रतियोगिता और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। मेला समिति अध्यक्ष कला देवी और उपाध्यक्ष सन्नी बिष्ठ ने बताया कि चौहार घाटी के अराध्य देव पशाकोट और देव गहरी की अगुवाई में शुरू होने जा रहे देवता मेले में उपमंडल के 50 से अधिक देवी-देवता शिरकत करेंगे।
मेले को आकर्षक बनाने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान और छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी स्थापित कर दिए गए हैं। देवता मेले का शुभारंभ चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट की अगुवाई में गूरों की खेल और नारियल बली से होगा। एसडीएम मेले का शुभारंभ करेंगे। 23 अप्रैल को कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश और बाहरी राज्यों के नामी पहलवान दमखम दिखाएंगे। इसके उपरांत तीन दिवसीय मेले का समापन देवताओं की पूजा-अर्चना और शोभायात्रा के साथ होगा। समापन समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed