{"_id":"6a6ad7d44629b0738c0cbac0","slug":"kangana-ranaut-freedom-of-expression-social-responsibility-video-statement-controversy-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut : अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी, कंगना का संदेश; बयान पर विवाद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut : अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी, कंगना का संदेश; बयान पर विवाद जारी
Thu, 30 Jul 2026 10:19 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:19 AM IST
सार
मंडी सांसद कंगना रनौत ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक मर्यादा का पालन भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। वहीं उनकी पूर्व टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है और जनवादी महिला समिति ने बयान की निंदा करते हुए माफी की मांग दोहराई।
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सार्वजनिक स्थानों पर कथित अशोभनीय और अश्लील प्रदर्शनों का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार को समाज में सामान्य नहीं बनने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी वाले सार्वजनिक स्थानों पर सभी को मर्यादा और अनुशासन का पालन करना चाहिए। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कंगना ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए, लेकिन इसके साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी है।
उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक आस्था, सामाजिक मूल्यों या दूसरे लोगों की भावनाओं को आहत करने का अधिकार किसी को नहीं है। व्यक्ति की स्वतंत्रता वहीं तक है, जहां से दूसरे के अधिकार और सम्मान प्रभावित होने लगते हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि उनके इस रुख को लेकर कुछ लोग उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के स्टार्टअप, नीट में सफल विद्यार्थियों और युवाओं की उपलब्धियों की लगातार सराहना करती रही हैं, लेकिन इन विषयों को अपेक्षित प्रमुखता नहीं मिलती।
उन्होंने युवाओं से अनुशासन, संयम और सामाजिक मर्यादा को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। वीडियो संदेश के अंत में गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य आत्मविकास और श्रेष्ठ मूल्यों की ओर बढ़ना है। साथ ही लोगों से सकारात्मक सोच अपनाने और सामाजिक मर्यादाओं का सम्मान करने का आह्वान किया।

महिला समिति ने की कंगना के बयान की निंदा
भाजपा सांसद कंगना रनौत के गटर जनरेशन वाले बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले कंगना ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को गटर जनरेशन (गटर छाप) कहा था। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने भाजपा सांसद कंगना के बयान की निंदा करती है। समिति का कहना है कि संसद सत्र शुरू होते हुए वह गलत बयानबाजी करना शुरू कर देती है। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें दिल्ली का दरवाजा खोला है उसमें जेन-जी भी शामिल है। समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जैरेट और राज्य महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि सांसद को गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए और युवतियों से माफी मांगनी चाहिए।