फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Sarkaghat-Kolni-Dhalwan bus is returning after covering only half the route.

Mandi News: सरकाघाट-कोलनी-ढलवान बस आधे रूट से ही लौट रही

Thu, 30 Jul 2026 01:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Sarkaghat-Kolni-Dhalwan bus is returning after covering only half the route.
यात्री करते रहे इंतजार, 10 दिन से सेवा प्रभावित
विज्ञापन

ढलवान तक भेजने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

बलद्वाड़ा (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सरकाघाट-कोलनी-ढलवान बस सेवा पिछले 10 दिनों से नियमित नहीं चल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस को पूरे रूट के बजाय आधे रास्ते तक ही चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी भीम देव, सुख देव, सुनील ठाकुर, घनश्याम, सूर्येश ठाकुर, माया देवी, निशा ठाकुर, रक्षा ठाकुर, नेहा और सुनीता ने बताया कि पिछले दिनों में केवल एक दिन ही बस ढलवान तक पहुंची। अन्य दिनों में बस या तो सरकाघाट से चली ही नहीं या कोलनी से लौट गई। बुधवार को भी यात्री कोलनी में बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि कई बार सरकाघाट बस अड्डा प्रभारी से शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। जिला परिषद सदस्य सुष्मिता शर्मा ने भी क्षेत्रीय प्रबंधक से इस संबंध में बात की है। क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट राज कुमार ने बताया कि बुधवार को बस खराब होने के कारण सेवा प्रभावित रही। जल्द समस्या दूर कर सरकाघाट-कोलनी-ढलवान बस सेवा नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed