सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kansa playground of Balghati will cease to exist.

Mandi News: बल्हघाटी के कंसा खेल मैदान का मिट जाएगा वजूद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kansa playground of Balghati will cease to exist.
विज्ञापन
बरसात में क्रेटवाल ध्वस्त होने के बाद नहीं ली जा रही सुध
Trending Videos

भू-कटाव से सिकुड़ रहा मैदान, बरसात फिर मचाएगी तबाही
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह घाटी का कंसा खेल मैदान अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है। खड्ड की ओर मैदान की सुरक्षा के लिए लगाई गई क्रेटवाल बरसात में बह जाने के बाद अब तक इसकी सुध नहीं ली गई है। खड्ड के उफान से हुए भू-कटाव के कारण मैदान का कुछ हिस्सा धंस चुका है। यदि बरसात से पहले इस खेल मैदान को बचाने के लिए डंगे व मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया, तो शेष बचा भाग भी नष्ट हो सकता है।


कंसा खेल मैदान बल्ह घाटी की महत्वपूर्ण गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां राजनीतिक दलों की रैलियां आयोजित होती रही हैं। आसपास की पंचायतों के लोग यहां सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं, वहीं सेना और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी यहीं अभ्यास करते हैं। खेलकूद गतिविधियों के लिए भी यह मैदान प्रमुख स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैदान के साथ बहने वाली खड्ड हर वर्ष बरसात में उफान पर रहती है। इसी कारण पिछले वर्ष बरसात में मैदान के एक हिस्से में बनी सुरक्षा दीवार बह गई, जिससे मैदान का दायरा सिकुड़ गया है। आगामी तीन महीनों में फिर से बरसात का मौसम आने वाला है, जिससे खेल प्रेमियों की चिंता और बढ़ गई है।



स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, भवानी सिंह और जय सिंह ने सरकार से मांग की है कि मैदान के संरक्षण के लिए शीघ्र उचित कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ, तो यह मैदान पूरी तरह खड्ड में तब्दील हो सकता है।



बॉक्स

कंसा मैदान को सुरक्षा प्रदान करने के लिए खड्ड किनारे क्रेटवाल लगाई जाएगी। इसके लिए उपायुक्त से आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। -इंद्र सिंह गांधी, विधायक, बल्ह विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed