{"_id":"6a3533c647e0bf10070915a5","slug":"kisan-sabha-protests-over-the-issues-faced-by-those-affected-by-nh-construction-mandi-news-c-90-1-mnd1011-201314-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएच निर्माण से प्रभावितों की समस्याओं को लेकर किसान सभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएच निर्माण से प्रभावितों की समस्याओं को लेकर किसान सभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रभावितों ने राहत और सुरक्षा की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से प्रभावित परिवारों और आपदा पीड़ितों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा ने संयोजक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय धर्मपुर के बाहर प्रदर्शन किया। किसान सभा ने आरोप लगाया कि बनाल-रियूर क्षेत्र में एनएच निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग और सुरक्षा कार्यों में लापरवाही से कई घर खतरे में आ गए हैं। ग्रामीणों ने घरों की सुरक्षा, अधूरी सुरक्षा दीवारों, खराब रास्तों, नालियों और कलवर्टों के निर्माण तथा आपदा प्रभावितों को राहत न मिलने के मुद्दे उठाए।
एसडीएम धर्मपुर ने शिकायतों पर एनएच निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर 30 जून तक सुरक्षा दीवारों, रास्तों, नालियों और कलवर्टों के कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपायों में लापरवाही से नुकसान होने पर जिम्मेदारी निर्माण कंपनी और ठेकेदार की होगी। किसान सभा ने चेतावनी दी कि तय समय में कार्य पूरे नहीं हुए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में कई प्रभावित ग्रामीण और किसान सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।