{"_id":"6a34fe9cc37d25d76c01c5d4","slug":"video-led-by-bhupendra-singh-disaster-affected-and-the-nh-project-a-group-reached-the-sdm-office-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आपदा और एनएच प्रभावित भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, राहत और सुरक्षा की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आपदा और एनएच प्रभावित भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, राहत और सुरक्षा की उठाई मांग
राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य से प्रभावित परिवारों और गत वर्ष आपदा में बेघर हुए लोगों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा ने पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं किसान सभा संयोजक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय धर्मपुर के समक्ष जोरदार विरोध दर्ज करवाया। प्रभावित ग्रामीणों ने एनएच निर्माण के कारण घरों पर बढ़ते खतरे, अवैध डंपिंग, रास्तों, नालियों और कलवर्टों के अधूरे निर्माण कार्यों के साथ-साथ आपदा प्रभावित परिवारों को राहत न मिलने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने स्पष्ट किया कि यदि सुरक्षा उपायों में लापरवाही के कारण किसी भी परिवार को नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी और संबंधित ठेकेदार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।